Banswara: क्रिप्टों के जाल में फंसा सरपंच से ठगे 38 लाख, बदमाश पेश से था एक इंजीनियर

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक इंजीनियर बदमाश ने क्रिप्टो के जाल में फंसाकर सागवाड़िया सरपंच करण डामोर से लगभग 38 लाख रुपये ठगे. आरोपी अब तक करीब 10 करोड़ की ठगी कर चुका है. 

Banswara: क्रिप्टों के जाल में फंसा सरपंच से ठगे 38 लाख, बदमाश पेश से था एक इंजीनियर
Image Credit: Banswara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा में सरपंच से क्रिप्टो के नाम पर 38 लाख की ठगी हो गई. सागवाड़िया सरपंच करण डामोर ने आरोपी नारायण पिता शांतिलाल नामक और उसकी पत्नी के खिलाफ क्रिप्टों के जरिए दुगुनी आय का लालच देकर 38 लाख की ठगी का आरोप लगाया है.

करण ने SP सुधीर जोशी और साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पीड़ित ने ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

दावा 10 करोड़ की ठगी कर चुका
आरोप है कि नारायण महंगे होटलों में बैठकर बड़े-बड़े सपने दिखाता और पत्नी सहित अन्य लोगों के फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता था. करण का दावा किया कि आरोपी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है. मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देता
सरपंच ने बताया कि शातिर ठग भारतीय करेंसी को कैश में लेता था और सूरत में हवाला करता था. मोबाइल से फर्जी आईडी बनाता और उसमे में डॉलर आते थे. वह हर माह 10 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर निवेश करवाता. पैसे निवेश करने के दो महीने तक रिटर्न भी दिया.

मध्यप्रदेश-गुजरात में भी लोगों ने दर्ज करवाई है ठगी की शिकायत
पीड़ित करण डामोर ने बताया कि ठगी करने वाला बदमाश शातिर है, उसने इंजीनियरिंग कर रखी है और खुद की कंपनियां बनाता था. लोगों को उसमें निवेश करवाकर धोखाधड़ी करता था. जीवनभर पैसे आने का बोलकर निवेश करवाता था और शातिर विदेश भी जाता था.

बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या वर्चुअल मुद्रा है, जो लेनदेन को सुरक्षित करने और लेन-देन को सत्यापित करने के लिए क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल करती है, जिससे यह बैंकों जैसे किसी केंद्रीय प्राधिकरण से स्वतंत्र होती है. यह ब्लॉकचेन नामक एक वितरित बही-खाते पर संचालित होती है. लोग क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल सामान खरीदने, निवेश करने या पैसे भेजने के लिए करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bansawara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More