बांसवाड़ा में चल रहे 4 लाख के नकली नोट, मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पिछले कुछ समय से नकली नोट अधिक मात्रा में चल रहे थे. गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

बांसवाड़ा में चल रहे 4 लाख के नकली नोट, मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पिछले कुछ समय से नकली नोट अधिक मात्रा में चल रहे थे. इस पूरे मामले की जानकारी बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को लगी, जिस पर एसपी ने आनंदपुरी थाना अधिकारी कपिल पाटीदार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया.

वहीं, पुलिस नें इस मामले में गहनता से छानबीन कर नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने इस गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 3 लाख 76 हजार 300 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. पुलिस ने तीन प्रिंटर भी बरामद किए है.

पुलिस पूछताछ में यह अंतराज्यीय गिरोह बनकर सामने आया है, जिसके तार राजस्थान के अलावा देश के अन्य राज्यों से जुड़े होने की संभावना बनी हुई है. अभी भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है. अभी भी बांसवाड़ा जिले के बाजारों में 4 लाख के नकली नोट चल रहे है, जिसकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने यूटयूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा. गिरोह के जरिए नोट का लेन-देन किया. नकली नोट बाजार में पहुंच चुके हैं. नोतरे से लेकर शादी समारोह और अन्य आयोजनों में भी नकली नोट चलाए गए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

यह गिरफ्तार है गिरोह के सदस्य

आनंदपुरी थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महेश कटारा, 50 वर्षीय सुनील खिहुडी, 41 वर्षीय जयंती बारिया, सल्लोपाट थाना क्षेत्र निवासी 47 वर्षीय रमेश निनामा, 29 वर्षीय कमलेश तंबोलिया, 33 वर्षीय सुखराम तम्बोलिया, आम्बापुरा थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय वारजी डोडीयार, 48 वर्षीय नरसिंह मईडा, 39 वर्षीय रमेश सारेल, कलिंजरा थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय नरबू हाडा और गुजरात के झाड़ोद निवासी सुखलाल सिंगाड़ा को गिरफ्तार किया. वहीं, मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है.

ये भी पढ़ें-

Trending news