Banswara News: बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई. जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय मानकुवर पत्नी राम सिंह और उनकी बेटी बसंती खेत में मिर्ची की फसल को पानी देने के लिए मोटर चालू कर रही थीं.
इसी दौरान मोटर में करंट प्रवाहित हो गया और बसंती को करंट लग गया. बेटी को बचाने के प्रयास में मानकुवर भी चपेट में आ गई और दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मानकुवर की मौत हो गई.
वहीं, बसंती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
वहीं दूसरे मामले में बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के सिमलिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके हुए देखे. घटना की सूचना मिलते ही आंबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोर गांव निवासी युवक और उबाड़ा गांव निवासी युवती के रूप में हुई है। घटना सिमलिया पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है.
पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में भिजवाया गया है. मृतक युवक की पहचान लोकेश (21) पुत्र जगदीश लबाना, निवासी मोर गांव, थाना गढ़ी और युवती की पहचान कीर्ति (19) पुत्री विनोद नायक, निवासी उंबाड़ा, थाना लोहारिया के रूप में हुई है। पुलिस नें परिजनों कों सूचना दी है, जिस पर आज परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.