Banswara के लोगों के लिए गुड न्यूज, महात्मा गांधी अस्पताल में अब 145 तरह की जांचें होंगी मुफ्त

Banswara News: राजस्थान सरकार ने बांसवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में 145 तरह की मुफ्त जांचें शुरू करने का फैसला किया है. पहले यहां 101 तरह की जांचें मुफ्त होती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है.

Banswara के लोगों के लिए गुड न्यूज, महात्मा गांधी अस्पताल में अब 145 तरह की जांचें होंगी मुफ्त
Image Credit: banswara newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News: जनजाति बहुल बांसवाड़ा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने बांसवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में 145 तरह की मुफ्त जांचें शुरू करने का फैसला किया है. पहले यहां 101 तरह की जांचें मुफ्त होती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है.

इस सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एमजी अस्पताल में एक हाईटेक लैब बनाई जा रही है. यह लैब ''मदर-हब-स्पोक मॉडल'' पर काम करेगी और इसमें यूरोपियन CE सर्टिफाइड उपकरण लगाए जाएंगे. इस नई व्यवस्था से जांच प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

सैंपल कलेक्शन से लेकर क्वालिटी चेक और रिपोर्टिंग तक, सभी काम ''लेबोरेटरी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम'' के जरिए ऑनलाइन होंगे. इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मरीजों को अपनी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जांच रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन उनके पास पहुंच जाएगी. 145 जांचों की इस लिस्ट में एचआईवी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच भी शामिल है.

अगर किसी सेंटर पर जांच की सुविधा नहीं होगी, तो वहां से सैंपल भेजकर जांच करवाई जाएगी. राज्य भर में कुल 42 मदर लैब, 135 हब लैब और 1335 स्पोक लैब का संचालन किया जाएगा. एमजी अस्पताल में इसी महीने इस नई फ्री जांच हब लैब का शुभारंभ होने की उम्मीद है, जिससे बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More