Banswara News : शहर की रेड जोन सड़कों की लिस्ट, अपन रिस्क पर करें सफर

Banswara News : राजस्थान का चेरापूंजी, बांसवाड़ा मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है. लेकिन यहां की सड़कें बदसूरत हो चुकी हैं.  सड़क पर चलते वक्त आपको संभलकर चलना होगा. कभी भी आप हादसे का शिकार हो सकते हैं. 
 

Banswara News : शहर की रेड जोन सड़कों की लिस्ट, अपन रिस्क पर करें सफर
Image Credit: Banswara News

Banswara News : बांसवाड़ा की टूटी सड़कों पर रोजाना हादसे हो रहे है, और बरसात का पानी भर जाने से वाहन चालक डर के साए में वाहन चलाने को मजबूर है. इन टूटी सड़कों से रोजाना जिले के प्रसाशनिक अधिकारी, नेता, PWD के अधिकारी,RUIDP और नगर परिषद के अधिकारी निकलते है, पर इनको भी शहर की इस भोलीभाली जनता पर तरस नहीं आ रहा है और इन जानलेवा सड़क को ठीक नहीं करा पा रहे है. ये हालात तब हैं जब त्योहारी सीज़न आ रहा है. शोभायात्रा और जुलूस सड़कों पर होंगे.

बांसवाड़ा की जानलेवा सड़कें
जयपुर रोड, रतलाम मार्ग, उदयपुर मार्ग, दाहोद मार्ग, कॉलेज मार्ग, डूंगरपुर-उदयपुर लिंक रोड, जयपुर-उदयपुर बाईपास, कस्टम, पुराना बस स्टेण्ड, कुशलबाग मैदान ये सभी PWD की सड़कें पूरी तरह से जानलेवा है, वही नगर परिषद और RUIDP की सड़कें राति तलाई, मोहन कॉलोनी, वाडिया कॉलोनी, कालिका माता, पीपली चौक, गांधी मूर्ति, पाला क्षेत्र, नई आबादी, मुस्लिम कॉलोनी, प्रगति नगर, राजतालाब क्षेत्र, इंद्रा कॉलोनी, श्रींराम कॉलोनी, खांदु कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड की सड़के खस्ताहांल हो चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

शहर की सड़कों की हालात देखकर अब तो लोगों नें वाहन चलाना भी कम कर दिया है, क्योंकि कब कहा किसी बड़े गड्ढे में हादसा हो जाए और मंजिल में पहुंचने के बजाये हॉस्पिटल पहुंच ना जाए. शहर की यह हालात हो गए है की ऐसी कोई सड़क नहीं है जिसमे बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे ना हो, शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर कॉलोनी की सड़कों का भी यही हाल है.

जिम्मेदार विभाग
शहर की खस्ताहाल और जानलेवा सडको के जिम्मेदार PWD, नहर परिषद, RUIDP और प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार है और साथ में वो ठेकेदार जिन्होंने सड़क बनाई और कुछ समय में बरसात में टूट गई ऐसे ठेकेदार भी जिम्मेदार है.

सड़कें = स्वीमिंग पूल
बांसवाड़ा शहर में बरसात के समय कॉलेज मार्ग की सड़क, गायत्री गार्डन की सड़क, रतलाम मार्ग, उदयपुर मार्ग और कुशलबाग मैदान वाली सड़क स्विमिंग पूल बन जाती है. जिस वजह से वाहन चालको कों खासी परेशानी होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author