Banswara में फिर गिरी सरकारी स्कूल की छत और दीवार, टला बड़ा हादसा

Banswara News: राजस्थान में बांसवाड़ा में खांदु कॉलोनी में स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के एक कमरे और लेब की छत और दीवार अल सुबह गिर गई. गनीमत रही कि इस जर्जर कमरों और लैब को पहले से ही बंद कर रखा था और किसी भी छात्र की यहां पर एंट्री नहीं थी.

Banswara में फिर गिरी सरकारी स्कूल की छत और दीवार, टला बड़ा हादसा
Image Credit: banswara

Banswara News: शहर के खांदु कॉलोनी में स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के एक कमरे और लेब की छत और दीवार अल सुबह गिर गई. गनीमत रही कि इस जर्जर कमरों और लैब को पहले से ही बंद कर रखा था और किसी भी छात्र की यहां पर एंट्री नहीं थी.

सुबह जब स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो छत और दीवार गिरी दिखाई दी, जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उसकी जानकारी दी. मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.

Add Zee News as a Preferred Source

यह स्कूल भवन के कई कमरे पहले से ही जर्जर है और कभी भी यहां पर हादसा हो सकता है क्योंकि पिछले दो दिन से लगातार बरसात भी हो रही है और जर्जर भवन जितने भी हैं, वहां पर हादसों का डर बना हुआ भी है.

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज 23 अगस्त शनिवार को मरुधरा के दौसा, अलवर, भरतपुर, जयपुर, टोंक, नागौर, सीकर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान इन जिलों में तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, झमाझम बारिश के साथ तेज सतही हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. इन रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा हो सकती है.


मौसम विभाग ने अन्य जिलों जयपुर शहर, कोटा, बीकानेर, बारां, झालावाड़, पाली, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, अजमेर, चूरू, जोधपुर, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में तगड़ी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और मेघगर्जन की भी स्थितियां लोगों को भयभीत कर सकती हैं. तेज रफ्तार हवाएं लोगों को खूब परेशान करेंगी.


वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव हो रहेंगी. इसके चलते दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भागों में कई जगहों पर भारी, कई जगह पर अति भारी बारिश की संभावना है. आगामी तीन-चार दिनों तक झमाझम काले बादल खूब बरसेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More