&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: जिले में फिल्में देखकर गैंगस्टर दिखने की चाह और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करना गढ़ी के पृथ्वीपुरा निवासी महेंद्र पारगी को भारी पड़ गया.
वायरल वीडियो एसपी सुधीर जोशी तक पहुंचा तो एसपी ने गढ़ी पुलिस को युवक पर एक्शन लेने के निर्देश दिए, पुलिस ने रील बनाने वाले युवक महेंद्र को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को महेंद्र ने सोशल साइट पर पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर रील अपलोड की.
महेंद्र से जब पुलिस ने वीडियो बनाने की वजह पूछी तो बताया कि वह फिल्मों में गैंगस्टर को देखकर प्रभावित था. गैंगस्टर की तरह दिखने की चाह में वीडियो बनाया था. हालांकि महेंद्र की पिस्टल नकली थी लेकिन पुलिस ने भविष्य में भी सोशल मीडिया पर भयग्रस्त वीडियो अपलोड करने की रोकथाम के लिए युवक को गिरफ्तार किया.
रील में युवक ने कहा कि शहर में नया एसपी आया है और सुनने में आया है वो सख्त भी बहुत है, अरे क्या एसपी डीएसपी,एसपी डीएसपी को तो हम अपनी तीसरी जेब में रखते हैं. बाद में जब पुलिस नें गिरफ्तार किया तो रियल में युवक बोला मेने नकली हथियार बनाकर एक रील सोशल साइड पर अपलोड की थी उसके लिए में माफ़ी चाहता हु, और में ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा.
पढ़ें बासंवाड़ा की एक और खबर
Banswara के लोगों के लिए गुड न्यूज, महात्मा गांधी अस्पताल में अब 145 तरह की जांचें होंगी मुफ्त
Banswara News: जनजाति बहुल बांसवाड़ा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने बांसवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में 145 तरह की मुफ्त जांचें शुरू करने का फैसला किया है. पहले यहां 101 तरह की जांचें मुफ्त होती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है.
इस सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एमजी अस्पताल में एक हाईटेक लैब बनाई जा रही है. यह लैब ''मदर-हब-स्पोक मॉडल'' पर काम करेगी और इसमें यूरोपियन CE सर्टिफाइड उपकरण लगाए जाएंगे. इस नई व्यवस्था से जांच प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी.
सैंपल कलेक्शन से लेकर क्वालिटी चेक और रिपोर्टिंग तक, सभी काम ''लेबोरेटरी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम'' के जरिए ऑनलाइन होंगे. इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मरीजों को अपनी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जांच रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन उनके पास पहुंच जाएगी. 145 जांचों की इस लिस्ट में एचआईवी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच भी शामिल है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!