&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: जिले में दो दिवसीय बेणेश्वर धाम से मदारेश्वर महादेव तक 45 किलोमीटर लंबी पैदल भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले भर से आए हजारों शिवभक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी. 'बम भोले' के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, पवित्र जल भरा और पैदल यात्रा शुरू की.
इस कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों का स्वागत किया गया. कांवड़ यात्रा संघ मदारेश्वर और श्याम मंदिर सेवा समिति ने गनोड़ा कस्बे में कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की. इसके अलावा, सर्व समाज के युवाओं ने पोहे और फलाहार के पैकेट भी वितरित किए, जिससे कांवड़ियों को यात्रा के दौरान ऊर्जा मिलती रही. यात्रा में कांवड़ियों के भक्ति के अलग-अलग रूप देखने को मिले. कई युवा आकर्षक ढंग से सजी हुई कांवड़ लेकर आए थे.
बड़ोदिया निवासी हिमांशु पंचाल ने लगातार दूसरे साल अपने कंधों पर भगवान शिव की प्रतिमा उठाकर 45 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. वहीं, वनेश्वर महादेव छतरी पाड़ा ग्रुप के राजा, सुमित, रोशन और अन्य युवाओं ने मिलकर 121 लीटर जल से भरी एक विशाल कांवड़ को कंधे पर उठाकर बोल बम के नारे लगाए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक था. बेणेश्वर धाम पर कांवड़ यात्रियों का एक बड़ा मेला लगा था,इस बार कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को सड़क पर पड़ी कंक्रीट से काफी परेशानी कांवड़ियों के नंगे पैरों को चुभ रही थी, लेकिन भक्तों की आस्था इतनी प्रबल थी कि उन्होंने मुश्किलों के बावजूद अपनी यात्रा जारी रखी.
सुरक्षा के लिए पुलिस और एसडीआरएफ तैनात कांवड़ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था. बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम पर मौजूद थे. जलस्तर ज्यादा होने के कारण एसडीआरएफ के जवानों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. वही रात से ही शहर के मदारेश्वर महादेव मंदिर में कावड़ यात्री महादेव कों जल चढ़ा रहे थे, रात भार और आज दिन भर हजारों भक्तों नें भगवान शिव को जल चढ़ाया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!