&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News : बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ के तीलगारी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में एक बच्चे को रात में सांप ने डस लिया. घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चे के दादा ने सांप को मार डाला और फिर उसे एक पॉलिथीन में डालकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंच गया.
जानकारी के मुताबिक प्रवीण घर में था तो उसे सांप ने पैर में डस लिया था. प्रवीण जब चिल्लाया तो परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना की और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से स्थानीय अस्पताल शेरगढ़ ले जाया गया, प्राथमिक उपचार करने के बाद रात एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया.
इधर प्रवीण के दादा ने पोते को काटने वाले सांप कों मारा और पॉलीथिन में डालकर हॉस्पिटल लाया और डॉक्टर को दिखाया. प्रवीण पुत्र राकेश निवासी तिलगारी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है. प्रवीण के दादा से जब पूछा गया कि सांप को क्यों मारा तो उनका कहना था कि वो डॉक्टरों को बताना चाहते थे की पोते को किस सांप ने काटा है.
अगर सांप काट लें तो क्या करें
अगर सांप काट लें तो आपको बिना देरी किए 108 नंबर फोन करना चाहिए और एंबुलेंस का बुलाना चाहिए. इस दौरान पैनिक क्रिएट ना करें और पीड़ित को शांत रखें. क्योंकि घबराहट हो सकती है. काटे हुए अंग पर से तंग कपड़े या जेवर हटा दें और खासतौर पर सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश ना करें ये खतरनाक साबित हो सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!