Banswara: शादी से पहले युवती के AI से अश्लील फोटो बनाकर किए गए वायरल, फेसबुक पर किए अपलोड

Banswara Viral Photos: बांसवाड़ा शहर में एक युवती के AI से अश्लील फोटो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिए गए, जिसके बाद हंगामा हो गया. युवती की शादी होने वाली थी. 
 

Banswara: शादी से पहले युवती के AI से अश्लील फोटो बनाकर किए गए वायरल, फेसबुक पर किए अपलोड
Image Credit: Banswara Viral Photos

Banswara Viral Photos: भारत में इन दिनों AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल काफी तेजी से हो रहा है. हर तरह के काम इससे किए जा रहे हैं. लोग इससे तरह-तरह की वर्तमान और भविष्य जुड़ी हुई तस्वीरें बना रहे हैं.

AI इंसानों की तरह ही परिस्थितियों को समझता है, जानकारी का अर्थ निकालता है और फिर उसके आधार पर कार्य करता है. इसमें मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग (Deep Learning) जैसे उप-क्षेत्र शामिल हैं, जो सिस्टम को डेटा से खुद सीखने और सुधारने में मदद करते हैं. इसके चलते ही कई जगह पर इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में एक युवती के AI से अश्लील फोटो बनाकर सोशल साइट पर वायरल करने का मामला सामने आया. इस पूरे मामले में परिजनों ने और पीड़ित युवती ने कोतवाली थाने में और साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह समारोह दिसंबर में था तभी किसी ने AI से अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया और सभी रिश्तेदारों में उसे सेंड किया, जैसे ही पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने हमें बताई तो बेटी और उसके परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया.

उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की तो जिस सिम से यह फोटो वायरल हुई वह शहर के तिरुपति नगर निवासी एक महिला का बताया जा रहा है. अभी फिलहाल कोतवाली पुलिस और साइबर थाना पुलिस दोनों संयुक्त रूप से जांच कर रही है, जिसने भी यह AI से बनाकर अश्लील फोटो वायरल किए हैं, उसको गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है.
बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को हिंदी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहते हैं, जिसका मतलब है मशीनों या कंप्यूटर सिस्टम को इंसानों जैसी सोचने, सीखने, समझने और समस्याओं को हल करने की क्षमता देना, ताकि वे इंसानी हस्तक्षेप के बिना जटिल कार्य कर सकें और खुद को बेहतर बना सकें, जैसे भाषा समझना, डेटा का विश्लेषण करना या निर्णय लेना.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More