Banswara News: गढ़ी के भाजपा विधायक कैलाश मीणा थाने में धरने पर बैठे, आरोप लगाया कि सीआई बजरी और भूमाफियाओं से पैसे लेते हैं और गरीब आदिवासियों के केसों में दलालों के जरिए पैसे वसूलते हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश मीणा अपनी ही सरकार में गढ़ी सीआई रोहित कुमार के रवैए से आहत होकर थाने में धरने पर बैठ गए. बोले- विधायक की नहीं सुनी जा रही, तो आम आदमी की कौन सुनेगा? सूचना के बाद डिप्टी सुदर्शन पालीवाल पहुंचे और विधायक को समझाइश के लिए थानाधिकारी कक्ष में ले गए.
विधायक वहां ज्यादा गुस्सा हो गए, आरोप लगाया कि सीआई थानों में बजरी और भूमाफियाओं को बैठाए रखते हैं. उनसे पैसे लेते हैं. इन पर कार्रवाई नहीं होती है. गरीब आदिवासियों के केसों में थाने के एजेंटों के माध्यम से पैसे लिए जा रहे हैं. बार-बार कहने पर भी थानाधिकारी एजेंटों के जरिए ही काम कर रहे हैं. वासु नाम के कांस्टेबल को मुंशी बना रखा है.
एक-दो भू माफिया और बजरी माफिया से पैसे लेकर उन्हें दलाल बना दिया है. हर मामले में यही दलाल पैसे लेकर आते हैं. विधायक गुस्से में आपा खो बैठे और थानाधिकारी से कहा कि तुमने थाने को धर्मशाला बना दी. ढंग से नौकरी करो. इतना ही नहीं विधायक नें डिप्टी के पैर पड़े और कहा की इस मामले में पूछा क्या एक्शन लिया सीआई नें.
इन 2 मामलों में कार्रवाई नहीं होने से गुस्सा हो गए थे विधायक
पहलाः 31 मई को गेमन पुल के पास गढ़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल लबाना के पोते और एक युवती फंदे से लटके मिले थे. इस आत्महत्या में उकसाने वाले को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया.
दूसराः बेड़वा पंचायत में वर्ष 2022 में पटवारी निखिल गरासिया ने पीड़ित पवन बामनिया की दादी के नाम की जमीन धोखे से भैरा पुत्र रावजी निवासी मड़कोला के नाम कर दी. एक साल बाद भैरा ने भू-माफिया तनुज पंड्या के माध्यम से थावरचंद, राहुल पुलिसकर्मी और वीरचंद के नाम करवा दी. जबकि दादी की मौत 2020 में हो चुकी थी. 2022 में उनके नाम से अंगूठा लगवाया गया.
पीड़ित के पास मृत्यु प्रमाण पत्र भी है. कई बार थानाधिकारी से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ. उल्टा थावरचंद ने झूठा केस दर्ज करवा दिया और पीड़ित को दिनभर थाने में बैठाए रखा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!