&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा पहुंचे. CM भजनलाल के साथ सीएस सुधांशु पंत और डीजीपी राजीव शर्मा भी बांसवाड़ा पहुंचे. CM का यह दौरा 25 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा जिले के दौरे को लेकर है.
CM ने PM मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी पदाधिकारी और अधिकारियों की अलग-अलग मीटिंग ली और सभी PM मोदी के दौरे को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए. साथ ही CM भजनलाल ने माही परमाणु बिजली घर परियोजना स्थल का जायजा लिया. PM मोदी इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे. CM भजनलाल शर्मा सभा स्थल पर करीब दो घंटे रहे और सभास्थल और हेलीपेड का निरीक्षण किया.
इससे पहले CM भजनलाल शर्मा ने शनिवार को शहर के कुशलबाग मैदान में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, स्वच्छता मिशन समेत अन्य योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सीधा राहत पहुंचाना है.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी प्रदान किया. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को अनुदान राशि वितरित की गई. वहीं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक दिए गए. मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना में रेडी के छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी चेक प्रदान किए गए. इसके अलावा कन्यादान योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग के चेक देकर शुभकामनाएं दी गईं.
मुख्यमंत्री ने मंगलम पशु बीमा योजना के तहत पशुओं की बीमा पॉलिसी लाभार्थियों को सौंपी. साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. निश्चय योजना के तहत टीबी रोगियों के परिजनों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रमाण पत्र भी सौंपे गए. इसके बाद सीएम बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री ने बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक ली.
बैठक में टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, महेंद्रजीत मालवीया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, भाजपा अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पीएम के दौरे को सफल बनाने के निर्देश दिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!