Banswara Crime: बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के पोठीपाड़ा गांव के जंगलों में ग्रामीणों को युवक युवती के शव दिखाई दिए, जिसपर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Banswara Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के पोठीपाड़ा गांव के जंगलों में ग्रामीणों को युवक युवती के शव दिखाई दिए, जिसपर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसपर पुलिस जंगल में पहुंची और दोनों युवक युवती के शवों को शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.
अभी फिलहाल दोनों शवो की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस से दोनों शवों के फोटो खींचकर सभी थानों में सर्कुलेट कर दिए हैं. जैसे ही दोनों शवों की शिनाख्त हो जाएगी, उसके बाद पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप देगी.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में सर्दी की दस्तक, माउंट आबू में कड़ाके की ठंड शुरू, जानें मौसम का ताजा अपडेट
पढ़ें एक और बड़ी खबर
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बुधवार दोपहर स्टेशन रोड पर दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ब्लैक स्कोर्पियो कार रेलवे स्टेशन की तरफ से झुंझुनूं बस स्टैंड की तरफ आ रही थी, जबकि एक सफेद बोलेरो झुंझुनूं बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: रवींद्र जडेजा को मिल सकती है राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, क्या CSK में दिखेंगे संजू सैमसन?
दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कोर्पियो सवार ने गलत दिशा से आ रही बोलेरो को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ब्रेक ना लगने की वजह से दोनों वाहन आमने सामने टकरा गए. टक्कर लगने से दोनों वाहनों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे की सूचना पर चिड़ावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!