बांसवाड़ा में किसान का राहुल गांधी पर तंज, सुनते ही PM मोदी हंसते-हंसते हुए लोटपोट!

Banswara News: बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को अपने दौरे के दौरान किसानों से संवाद किया. इस मौके पर कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों ने पीएम से सीधे बातचीत की. संवाद के दौरान एक किसान की बात पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.

बांसवाड़ा में किसान का राहुल गांधी पर तंज, सुनते ही PM मोदी हंसते-हंसते हुए लोटपोट!
Image Credit: Banswara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को अपने दौरे के दौरान किसानों से संवाद किया. इस मौके पर कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों ने पीएम से सीधे बातचीत की. संवाद के दौरान एक किसान की बात पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.

किसान ने साधा राहुल गांधी पर तंज
संवाद के दौरान एक किसान ने कहा कि आलू से सोना तो नहीं बना, लेकिन आपने हमारी जमीन से सोना दे दिया. किसान का यह बयान दरअसल राहुल गांधी के पुराने बयान पर तंज था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मशीन में आलू डालकर सोना निकाला जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी
किसान की यह टिप्पणी सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी ठहाके लगाने लगे. मंच पर मौजूद अन्य नेता और किसान भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.

कुसुम योजना का लाभ
किसान ने पीएम मोदी को बताया कि कुसुम योजना से उसे न केवल मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी बढ़ी है. किसान ने कहा कि यह योजना उसकी जिंदगी बदलने वाली साबित हुई है.

सियासी रंग भी चढ़ा
किसान की टिप्पणी ने मौके पर सियासी रंग भी भर दिया. हालांकि किसान ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान की ओर इशारा कर दिया. इस पर पीएम मोदी ने भी मजाकिया अंदाज में ठहाका लगाकर माहौल हल्का कर दिया.

बांसवाड़ा दौरे पर पीएम मोदी का यह संवाद जहां किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास था, वहीं बीच-बीच में हुए ऐसे वाकये से कार्यक्रम में हंसी और राजनीति दोनों का तड़का देखने को मिला.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा के नापला में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय केवल लूट ही लूट थी, जबकि भाजपा सरकार में बचत और विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देश आज जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है.


पीएम मोदी ने कांग्रेस के दौर के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सरकार देशवासियों को लूट रही थी. टैक्स और महंगाई चरम पर थे. उन्होंने कहा, “2014 से पहले की स्थिति ऐसी थी कि हर चीज महंगी थी. जब जनता ने हमें मौका दिया, हमने कांग्रेस की लूट को रोका.”

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले 100 रुपए की खरीद पर 31 रुपए टैक्स लगता था. 2017 में वही सामान 118 रुपए में मिलता था. अब जीएसटी के बाद इसे 105 रुपए में खरीदा जा सकता है, यानी 26 रुपए की बचत. जूते का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि 500 रुपए के जूते पर 75 रुपए टैक्स लगता था. अब जीएसटी सुधार के बाद खर्च कम हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More