बांसवाड़ा में 4 साल से अधर में विद्यालय भवन निर्माण, बरामदे और खुले में पढ़ने को मजबूर 92 बच्चे

Banswara News: राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत नांदिया के छापरियापाड़ा गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछले 12 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा है. वर्ष 2013 में खोले गए इस विद्यालय में वर्तमान में 92 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन भवन नहीं होने के कारण बच्चे गांव के हनुमान मंदिर के 10×20 फीट के बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं. 

बांसवाड़ा में 4 साल से अधर में विद्यालय भवन निर्माण, बरामदे और खुले में पढ़ने को मजबूर 92 बच्चे
Image Credit: banswara news

Banswara News: जिले के ग्राम पंचायत नांदिया के छापरियापाड़ा गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछले 12 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा है. वर्ष 2013 में खोले गए इस विद्यालय में वर्तमान में 92 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन भवन नहीं होने के कारण बच्चे गांव के हनुमान मंदिर के 10×20 फीट के बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं. हालात यह है कि हर शनिवार मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होने पर बच्चों को खुले आसमान के नीचे तपती धूप में पढ़ना पड़ता है.

35 लाख स्वीकृत
विद्यालय भवन निर्माण के लिए वर्ष 2018 में पहली बार बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन जमीनी विवाद के चलते कार्य अटक गया. बाद में 2021-22 में भवन रहित विद्यालय की श्रेणी में आने पर राज्य सरकार ने 35 लाख का बजट स्वीकृत किया. स्थानीय सरपंच अंकित निनामा और तत्कालीन पीओ सुरेश राजोरा के प्रयासों से जमीन विवाद सुलझाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया. इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की अनदेखी के चलते चार साल बाद भी भवन का कार्य पूरा नही हो पाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

सरपंच अंकित निनामा का कहना है कि स्कूल के भवन निर्माण के लिए कई बार पीईईओ, सीबीईओ, सहायक अभियंता और ठेकेदार को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. वहीं, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष कैलाश निनामा ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो बच्चों के साथ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को 2-3 बार नोटिस दिए जा चुके हैं. अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा, इसके बाद भी काम नहीं हुआ तो ठेकेदार पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More