बांसवाड़ा में 2 साल के मासूम बच्चे पर सियार का हमला, चेहरा किया लहूलुहान

Banswara News: राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर के वेव गांव में आज सुबह अपने घर के बाहर 2 साल का मासूम बच्चा विजय खेल रहा था तभी जंगल से सियार ने आकर उसे पर हमला कर दिया. हमले के दौरान जब विजय चिल्लाया तो परिजन उसकी और भागे और सियार से मासूम को छुड़ाया.

बांसवाड़ा में 2 साल के मासूम बच्चे पर सियार का हमला, चेहरा किया लहूलुहान
Image Credit: banswara newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News: जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर के वेव गांव में आज सुबह अपने घर के बाहर 2 साल का मासूम बच्चा विजय खेल रहा था तभी जंगल से सियार ने आकर उसे पर हमला कर दिया. हमले के दौरान जब विजय चिल्लाया तो परिजन उसकी और भागे और सियार से मासूम को छुड़ाया.

सियार ने मासूम के चेहरे को नोच लिया. लहूलूहान हालत में परिजन स्थानीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रेफर किया गया. चिकित्सालय में मासूम का इलाज चल रहा है. वहीं, इस मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


पढ़ें बांसवाड़ा की एक और खबर
बांसवाड़ा बना जानलेवा गड्ढों का गढ़, टूटी सड़कों से बढ़े सड़क हादसे
100 टापूओं के नाम से जाना जाने वाला राजस्थान का बांसवाड़ा जिला अब हजारों जानलेवा गड्ढों के नाम से मशहूर होता जा रहा है. जी हां इस जिले से गुजर रहे नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और ग्रामीण सड़कों के हाल बहुत बुरे हो चुके हैं. बरसात में यह जिला बहुत खूबसूरत हो जाता है. मगर जिले की सड़कों के कारण इस खूबसूरती में दाग लग रहा है.

एक तरफ तो सरकार और जिला प्रसाशन पर्यटको को बांसवाड़ा जिले में आने के लिए आग्रह कर रहा है. वहीं दूसरी ओर नेशनल हाइवे और pwd के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से हुए घटिया सड़क निर्माण ने पर्यटको को यहां लाने में बांधा डाल रहे हैं. जिले की अधिकतर सड़के जानलेवा बनी हुई हैं और रोजाना इन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस गंभीर विषय की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है.

अगर जिले की सड़कों का यही हाल रहा, तो पर्यटक क्या यहां की जनता भी सड़क पर वाहन चलाना बंद कर देगी. इस पूरे मामले में कांग्रेस से विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने सरकार और जिला प्रसाशन की लापरवाही बताया है. वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी नें कहा कि बरसात रुकते ही सड़कें ठीक हो जाएंगी. इन सबके अलावा जिला कलेक्टर नें कहा है कि संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More