&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: शहर के कॉलेज मैदान में नगर परिषद की ओर से चल रहे दशहरे मेले में लगातार दूसरे दिन चाकू बाजी की वारदात हुई. रात को सिंगपुरा निवासी अनिल अपने दोस्तों के साथ मेले में आया था तभी कुछ दबंगों ने अनिल के पीठ पर चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलने ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनिल को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया.
बता दें कि दशहरे मेले में लगातार 2 दिन दो युवकों पर अलग-अलग चाकू से हमला कर घायल किया गया है. दशहरे मेले में बदमाशों का आतंक देखने को मिला. इससे अब शहर की आम जनता में भय का माहौल भी बना हुआ है.
बता दें कि इससे पहले शहर के कॉलेज मैदान में नगर परिषद की ओर से चल रहे दशहरे मेले में रात को पुराने विवाद के चलते चाकूबाजी की वारदात हो गई. इस चाकूबाजी की वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है.
चाकूबाजी की वारदात की सूचना पर राजतालाब थाना पुलिस भी मेले में पहुंची और घटना की जानकारी ली. बाद में पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित के बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह एक लड़की का मामला है. 7 दिन पहले भी इसी युवक के साथ मारपीट हुई थी, अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पढ़ें बांसवाड़ा की एक और खबर
बांसवाड़ा में ससुराल में जमाई के साथ मारपीट, साले ने जीजा के सिर पर मारा पत्थर
Banswara News: जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के टेकला गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ससुराल आए एक युवक के साथ उसके साले ने ही मारपीट कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि साले ने अपने जीजा के सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को शुक्रवार शाम बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!