PM मोदी के दौरे को लेकर मदन राठौड़ ने पीले चावल देकर लोगों को किया आमंत्रित

Banswara News: PM नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने विभिन्न दुकानों पर जाकर पीले चावल देकर आमजन को आमंत्रित किया.

PM मोदी के दौरे को लेकर मदन राठौड़ ने पीले चावल देकर लोगों को किया आमंत्रित
Image Credit: Banswara News

Banswara News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे को लेकर भाजपा ने आमंत्रण अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंगलवार शाम को कुशलबाग मैदान स्थित भाजपा कार्यालय से गांधी मूर्ति तक रैली निकाली.

इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकानों पर जाकर पीले चावल देकर आमजन को नापला स्थित परमाणु बिजली घर के शिलान्यास होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में व्यापारियों और जनता को आमंत्रित किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बांसवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होगा. अनुमान है कि मोदी इस मौके पर बांसवाड़ा सहित प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ लगातार जिलेभर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके. पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जमकर बयान दिया. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी चिंता नहीं की, वो केवल भ्रम पैदा करने और फैलाने का काम किया है. गहलोत साहब ने अभी प्रेस के सामने गलत बातें कह दी, जो वास्तविकता से परे है.

उन्होंने हमारी सरकार पर आरोप लगाया कि डिसिप्लिन नहीं है, जबकि डिसिप्लिन उनके राज में नहीं था. आधे विधायकों को लेकर गहलोत साहब होटलों में रहे और आधे विधायक लेकर उन्हीं के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट होटलों में रहे. किसी भी प्रकार का जनता का विकास करना और क्षेत्र के विकास करने का उनको समय नहीं मिला.

यह आपस में लड़ते रहे एक दूसरे क़ो नाकारा निकम्मा कहते रहे. फिर कन्हैयालाल हत्याकांड भी उनके समय में हुआ और वह आरोप हम पर मढ़ रहे हैं. हमारी सरकार ने केस ऑफिसर स्कीम लगा रखी है. प्रत्येक पेशी पर अधिकारी स्वयं जाता है. कोर्ट में जो समय है वो लगता है.

अब हमारे गहलोत साहब भूल जाते हैं कि कसाब को बचाने के लिए किस प्रकार के प्रयास कांग्रेस ने किए थे और वो हम पर आरोप लगा रहे हैं कि कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी हमारे कार्यकर्ता थे. अरे हमारे कार्यकर्ताओं ने ही उन आरोपियों को पकड़ाया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More