&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: प्रदेश में न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया जाने वाला है. बांसवाड़ा जिले के नापला गांव में नया न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा. इसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर 2025 के अंत में करेंगे. यह परियोजना भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) की ओर से लगाई जा रही है. इसमें कुल चार यूनिट स्थापित होंगी और हर यूनिट की क्षमता 700 मेगावाट होगी.
पहली यूनिट का शिलान्यास इसी सितंबर में होगा. छह महीने बाद दूसरी यूनिट का निर्माण शुरू किया जाएगा. इसके 11 महीने बाद तीसरी यूनिट और कुछ महीनों बाद चौथी यूनिट शुरू होगी.
योजना के मुताबिक, पहली यूनिट से 2031 तक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा. वहीं, पूरी परियोजना 2036 तक पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगी.
राजस्थान में बढ़ेगा न्यूक्लियर पावर
इस प्लांट के चालू होने के बाद राजस्थान में कुल 5900 मेगावाट न्यूक्लियर बिजली का उत्पादन संभव होगा. इससे राजस्थान परमाणु ऊर्जा उत्पादन में देशभर में और मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा. बता दें कि प्रदेश का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट रावतभाटा में है, जहां फिलहाल दो यूनिट निर्माणाधीन हैं.
5000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
बांसवाड़ा न्यूक्लियर प्रोजेक्ट 623 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. इससे प्रदेश के 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. परियोजना का संचालन और देखरेख एनटीपीसी की टीम करेगी. एनटीपीसी चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने टार्गेट रखा है कि पहली यूनिट को समय पर चालू किया जाए.
पढ़ें बांसवाड़ा की एक और खबर
बांसवाड़ा के सरकारी स्कूल में कक्षा में बहने लगा झरना, फव्वारा देख स्टूडेंट्स हैरान
Banswara News: जिले के गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आसोड़ा के राउमावि विद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार स्कूल में कक्षा 11वीं के कमरे में तेज बारिश के कारण छत के आरपार छेद में तेज धार के रूप में पानी टपकने लगा, जो फव्वारा और झरने के रूप मे दिखने लगा, जिससे कमरा पूरी तरह जलमग्न हो गया.
अंदर बैठे बच्चों को भय के साथ कमरे से बाहर भागना पड़ा. गुरुवार को प्रतियोगिता के चलते कुछ खिलाड़ी छात्र नाश्ते के लिए इस कमरे में बैठे थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और छत से आर-पार पानी बहने लगा. गनीमत रही कि कक्षा में नियमित अध्ययन नहीं हो रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन को बने अभी 12 साल भी पूरे नहीं हुए हैं, फिर भी छत से पानी टपकना और दीवारों में दरारें चिंताजनक हैं.
इससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्कूल के प्रधानाचार्य थावरचंद चरपोटा ने बताया कि इस कक्षा का उपयोग नहीं किया जा रहा है, लेकिन गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता के कारण चाय-नाश्ते के लिए अस्थाई रूप से उपयोग में लिया गया. इस स्कूल का वीडियो सोशल साइड पर खूब वायरल हो रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!