Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मंगली पत्नी बंशीलाल निनामा के रूप में हुई है.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मंगली पत्नी बंशीलाल निनामा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार मृतका का पति बंशीलाल अपने 6 माह के पुत्र के हाथ पर लगी हुई चोट के इलाज के लिए घाटोल लेकर गया था. उसने मंगली को बच्चे के साथ चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया. इसके कुछ समय बाद मंगली ने घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
राजगढ़ नगरपालिका ने कस्बे के मुख्य बाजार में चालान व अतिक्रमण की कार्रवाई. कार्रवाई के दौरान नगरपालिका के दल को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा और कुछ कार्रवाई करने के बाद नगरपालिका के दल को बेरंग लौटना पड़ा. इस दौरान दुकानदारों ने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.
नगरपालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार विकास भूषण भारद्वाज ने बताया कि गोल सर्किल पर टाउन वेडिंग कमेटी की लॉटरी के माध्यम से कल लॉटरी निकाली गई थी. उसी की पालना को लेकर विक्रेताओं द्वारा गोल सर्किल से बस स्टैंड रोड स्थित खाई पर शिफ्ट कराने के लिए गए थे. जिन्होंने अभी भी वहां दुकानें नही लगाई थी.
इसके लिए उनके चालान किए गए थे. इसी के साथ गोल सर्किल से चौपड़ बाजार की तरफ भी जिन दुकानदारों ने बाहर की तरफ नालियों को ढककर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था. उन पर भी कार्रवाई की गई थी. वहीं दुकानदारों का विरोध था. उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे आपसी समझाईश के साथ आगे भी नगरपालिका की कार्रवाई जारी रहेगी.