बांसवाड़ा में विधवा महिला की गला रेत कर हत्या, हाथों से सोने की चूड़ियां और झुमके गायब मिले

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ले में मंगलवार सुबह घर में महिला की लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बांसवाड़ा में विधवा महिला की गला रेत कर हत्या, हाथों से सोने की चूड़ियां और झुमके गायब मिले
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ले में मंगलवार सुबह घर में महिला की लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती पत्नी सुरेंद्र पंड्या उम्र 58 वर्ष का गला काट दिया गया.

एएसआई रतनलाल ने बताया कि महिला विधवा थी और घर में अकेली रहती थी, उसके पुत्र घाटोल में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह दूध वाला दूध देने आया तब घटना का पता चला.

Add Zee News as a Preferred Source

धारदार हथियार से महिला का गला काटा गया है. घर की रसोई में महिला की लाश पड़ी हुई मिली है. घटना कितनी बजे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूचना पर आनंदपुरी थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. एफएसएल टीम को सूचना दी गई.

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए. वहीं घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कस्बे में धरना-प्रदर्शन किया गया. मौके पर पुलिस बल तैनात है. जानकारी के मुताबिक महिला के हाथ में सोने की चूड़ियां, कान में पहने झुमके गायब हैं.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के कार्यक्रम का विरोध करते हुए NSUI के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर जमकर नारेबाजी की. एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि आज का दिन राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए काला दिन है.

जाखड़ ने कहा कि यूनिवर्सिटी में क्यों ये कार्यक्रम किया जा रहा है ये कार्यक्रम किसी अन्य मैदान में भी किया जा सकता था. छात्रों के हाथों में जिस दौर में किताबें होनी चाहिए, उस दौर में हथियारों का पूजन कर रहे हैं हम इसका विरोध करते हैं.

यूनिवर्सिटी में बच्चे पढ़ने आते हैं, यहां अच्छी एजुकेशन मिलेगी इस उम्मीद में आते हैं, लेकिन यहां पर RSS के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं. NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास की तरफ जाने की कोशिश की फिर पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को हटाया गया. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई उनको अस्पताल भेजवाया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More