&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara Crime News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग कों बांसवाड़ा चिकित्सालय से प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर किया गया. जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है. नाबालिग और उसकी मां नें पहले पुलिस को बताया की 20 अगस्त को उसके ही स्कूल के नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. जिस पर पुलिस नें तत्काल एक्शन लेते हुए नाबालिग को डिटेन किया और बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है.
परिचित छात्र धमका कर ले गया अपने साथ
वहीं पीड़ित परिवार नें उदयपुर रेंज आईजी कों परिवाद दिया जिसमे बताया कि बेटी 20 अगस्त को सुबह 7:30 बजे स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसे करीब 8:30 बजे ऑटो मिला. तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। रास्ते में समय पूछने पर चालक ने बताया कि नौ बज चुके हैं. लेट होने पर वह बीच में ही उतर गई और घर लौटने के लिए दूसरे ऑटो का इंतजार करने लगी. तभी बाइक पर दो युवक आए. एक उसकी ही स्कूल का परिचित छात्र था. उसने घर छोड़ने की बात कही, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया. आरोप है कि दोनों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाया और धमकाया.
दोनों ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म और मारपीट
दोनों उसे एक मकान पर ले गए और दुष्कर्म किया. फिर चाकू दिखाकर मां से फोन पर बात करवाई और कहा कि अगले दिन स्कूल जाएगी. इसके बाद आरोपी में से एक के बुआ के घर ले गए, जहां रात को शराब पीकर फिर से दुष्कर्म किया और मारपीट की. दोनों ने अमानवीय कृत्य करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई. सुबह आरोपियों ने उसे बाइक से लाकर पीपलखूंट क्षेत्र में फेंककर भाग निकले. एक राहगीर ने उसे अस्पताल पहुंचाया.
मुख्य आरोपी को कर लिया डिटेन
इस पूरे मामले में एसपी सुधीर जोशी का कहना है की हमारे पास जैसे ही यह मामला आया था. हमने मुख्य नाबालिग कों डिटेन कर लिया था, अब परिवार एक और युवक का परिवाद में जिक्र कर रहा है. उसकी भी जांच की जा रही है, क्योंकि पीड़ित और उसकी मां नें पुलिस को जो बयान दिया था तब एक उसके स्कूल के छात्र पर ही आरोप लगाया था, जिस पर हमने एक्शन ले लिया था. अब आईजी कों परिवाद दिया है, जिसमें एक और लड़के पर आरोप लगाया है. उस पर भी हम जांच कर कार्रवाई करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!