Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में दानपुर थाना क्षेत्र के खोरा पाड़ा गांव में दोपहर को पति अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके में राखी बंधवाने गया था. ससुराल में गुस्से में साले ने जीजा के साथ मारपीट की.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दानपुर थाना क्षेत्र के खोरा पाड़ा गांव में दोपहर को पति अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके में राखी बंधवाने गया था. ससुराल में गुस्से में साले ने जीजा के साथ मारपीट की. मारपीट में जीजा घायल हो गया. जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी.
सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल जीजा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल छोटी सरवन ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि धूलेश्वर पुत्र सुका निवासी बोकड़ा बोर का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कोईवाव गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राहगीरों ने दानपुर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.
पुलिस ने बताया कि किशनलाल पुत्र कालुराम मीणा निवासी परनाला के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आया था और वापस रात को घर पर जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने इसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर मौत हो गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!