बांसवाड़ा में मां-बेटे के शव मिलने में मचा हड़कंप, तालाब में तैरती मिली लाश

Banswara News: बांसवाड़ा के रागेलापाड़ा गांव में दिल दहलाने वाली घटना! तालाब में 5 साल के मयूर और उसकी मां कविता के शव मिले. स्कूली बच्चों ने तैरता शव देख पुलिस को सूचना दी. परिजनों के मुताबिक, दोनों सुबह कपड़े सिलवाने निकले थे. पुलिस जांच में जुटी.

बांसवाड़ा में मां-बेटे के शव मिलने में मचा हड़कंप, तालाब में तैरती मिली लाश
Image Credit: Banswara News

Banswara News: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पिंडारमा पंचायत के रागेलापाड़ा गांव में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. रागेलापाड़ा तालाब में 5 साल के मासूम और उसकी मां का शव मिला. शनिवार को रागेलापाड़ा गांव के बच्चे स्कूल से पढ़कर लौटते समय तालाब की पाल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा.

पास में उसके कपड़े और चप्पल पड़ी हुई थीं. जब बच्चों ने शव की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी, तो 5 साल के मयूर का शव बाहर निकाला गया. पास में ही तालाब की झाड़ियों में उस बच्चे की मां कविता पत्नी मणिलाल निवासी रागेलापाड़ा का शव भी मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे कविता अपने बेटे के साथ कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी पूरी तरह से जांच की जा रही है. घटनास्थल के पास कपड़े और चप्पल पड़ी होने से संदेह जताया जा रहा है कि कहीं यह कोई दुर्घटना तो नहीं हुई. पुलिस ने शवों के विसरा जांच के लिए भेज दिए हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन और पुलिस पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More