राजस्थान में कहां-कहां छिपा है सोना? एक तो उदयपुर से महज 4 घंटे की दूरी पर मौजूद

Trending Quiz: आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

राजस्थान में कहां-कहां छिपा है सोना? एक तो उदयपुर से महज 4 घंटे की दूरी पर मौजूद
Image Credit: Trending Quiz

Trending Quiz: आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है. जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.

राजस्थान में सोना कहां-कहां मिलता है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान में सोने का खनन मुख्य रूप से बांसवाड़ा जिले में होता है. खासकर भूखिया-जगपुरा और देलवाड़ा जैसे क्षेत्रों में सोने का खनन होता है. बांसवाड़ा के साथ ही उदयपुर जिले के दागोचा और दौसा जिले के धानी बसेरी में भी सोने के भंडार पाए जाते हैं.

यह इलाका एक बड़े स्वर्ण बेल्ट का हिस्सा है, जो बांसवाड़ा से लेकर उदयपुर के सलूम्बर तक फैला हुआ है. उदयपुर जिले के दागोचा में सोने के भंडार हैं. यहां भारी मात्रा में सोना पाया जाता है.

एक और खदान का चला पता

बांसवाड़ा, उदयपुर और दौसा के अलवा राजस्थान के अजमेर और अलवर जिले में भी सोना मिलता है. इन जिलों में भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सोने की घटना की पुष्टि हुई है. अजमेर जिले के लाडेरा में और अलवर जिले के खेड़ा-मुंडियावास में सोना होने की पुष्टि हुई है.

इसके साथ ही भीलवाड़ा जिले के देवतलाई, अमरगढ़ और बरिला जैसे स्थानों पर भी सोने की मौजूदगी पाई गई है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इन क्षेत्रों में सोने की उपस्थिति की पुष्टि की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBanswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.