भारी बारिश से छलक गया जाखम बांध, निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें

Pratapgarh Weather Update : प्रतापगढ़ का सबसे बड़ा जाखम बांध  छलक गया है. सुबह ही बांध के गेज 30 मीटर तक पानी पहुंच चुका था, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 31 मीटर है. प्रशासन ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं.

भारी बारिश से छलक गया जाखम बांध, निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें
Image Credit: Pratapgarh Weather Update

Pratapgarh Weather Update : प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जहां किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं जलाशयों और बांधों में पानी की आवक से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 137 मिमी बारिश छोटीसादड़ी में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम 29 मिमी पीपलखूंट में.

इसके अलावा प्रतापगढ़ में 46, अरनोद में 73, धरियावद और सुहागपुरा में 55-55 तथा दलोट में 73 मिमी वर्षा दर्ज हुई. अब तक जिले में 978.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. प्रतापगढ़ जिले का सबसे बड़ा जलाशय जाखम बांध भी छलक गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं. बांध के छलकने से आसपास के इलाकों में निचले क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

छोटीसादड़ी उपखंड में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के कारण यहां के जीएसएस में पानी भर गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई. ग्रामीणों और कस्बेवासियों को लंबे समय तक अंधेरे का सामना करना पड़ रहा हैं.
दलोट उपखंड के चकुंडा इलाके में लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ.

मध्य प्रदेश से जोड़ने वाली सड़कें और प्रतापगढ़ से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग पुलिया पर पानी आने से बंद हो गए. निचली पुलिया होने से स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया को लेकर वे कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

बारिश के दौरान ग्रामीण घंटों तक पुलिया पर पानी उतरने का इंतजार करते हैं. जहां एक ओर प्रशासन जाखम बांध के छलक जाने के बाद तैयारी पूरी होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों और कस्बों में बुनियादी समस्याएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. बिजली कटौती, सड़क मार्ग बाधित होने और क्षतिग्रस्त पुलिया से ग्रामीण परेशान हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author