Anta By- Election: क्या जनता को भाएगा 'भाया' या खिलेगा 'सुमन'? 14 नवंबर को खुलेगी 'जादुई पेटी'

Anta By- Election: राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस दौरान 14 टेबलों पर 20 राउंड में मतों की गिनती होगी. 

Anta By- Election:  क्या जनता को भाएगा 'भाया' या खिलेगा 'सुमन'? 14 नवंबर को खुलेगी 'जादुई पेटी'

Anta By- Election: राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना कल को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. कुल 14 टेबलों पर 20 राउंड में ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी.

इस चुनाव में 271 ईवीएम मशीनों का उपयोग किया गया है. इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गिनती भी की जाएगी. चुनाव में 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इन मतों से तय होगा. मतगणना दिवस पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.

मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल सुबह 7:30 बजे तक ही दिया जाएगा. केंद्र में मोबाइल फोन और धूम्रपान सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम, मीडिया सेंटर, पार्किंग, बिजली और संचार व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं. मीडिया कवरेज सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी की देखरेख में ही की जाएगी. मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और मीडिया कवरेज की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे की व्यवस्था रहेगी और केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ मीडिया सेंटर में ही किया जा सकेगा.

अंता उपचुनाव में कुल 2 लाख 28 हजार 264 पंजीकृत मतदाताओं में से 1 लाख 83 हजार 99 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 82.32 प्रतिशत, महिलाओं की 78 प्रतिशत और थर्ड जेंडर की 75 प्रतिशत रही. कुल 268 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई, जिनमें से 15 केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. सर्वाधिक मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय (राप्रावि) देवपुरा में 95.24 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम राप्रावि सांकली में मात्र 0.14 प्रतिशत.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news