Baran News: राजस्थान के बारां शहर में एक भाजपा नेता के भाई ने सरकारी भूमि पर दुकाने बनाई, जिनमें से दो दुकानों को बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़ दिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: राजस्थान के बारां शहर के अंबेडकर सर्किल के समीप बाणगंगा नदी के पास एक भाजपा नेता के भाई की ओर से नदी किनारे सरकारी भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया. इनमें से दो दुकानों को बुधवार को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़ दिया. दुकाने नदी से 20 मीटर के घेरे में दो दुकाने अवैध बनाई हुई थी, पैमाइश में यह अवैध पाई गई.
अंबेडकर सर्किल के पास नदी नाले की सरकारी जमीन पर बनाई गई दुकानों को कृषि भूमि बताकर नगरपरिषद से पट्टा जारी करवाया था. प्रशासन ने दुकाने बनने के बाद अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर चिन्हित किया था. अब जिला प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर दुकानों को तोड़ना शुरू किया. इस मामले में पट्टा जारी करने में नगरपरिषद की भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है. उक्त दुकाने भाजपा नेता के भाई लोकेन्द्र पाल गर्ग द्वारा बनवाई गई थी.
शहर के अंबेडकर सर्किल के समीप बाणगंगा नदी पर शहर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के भाई द्वारा अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकानों का निर्माण पूर्ण होने के बाद कोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा निर्माण को अवैध चिन्हित किया गया. इसे बुधवार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है.
उप जिला कलक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि खसरा नंबर 1783 को कृषि भूमि बताकर नगरपरिषद से पट्टा जारी करवाया गया था, लेकिन पैमाइश के दौरान निर्माण खसरा नंबर 1782 सरकारी भूमि पर होना पाया गया था, जहां आधा दर्जन दुकान बनाई गई. इसमें दो दुकाने सरकारी भूमि पर बनी हुई पैमाइश के दौरान सामने आई थी. इन्हें जमींदोज किया गया है. अन्य 4 दुकाने भी आंशिक अवैध भूमि पर है.
इसको लेकर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. अभी दो दुकानों को ही ध्वस्त किया गया है. यह नदी नाले की जमीन पर बनी हुई थी. दुकानों के निर्माण के बाद में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा जगह की पैमाइश करवाई गई और दो दुकानों का निर्माण गलत स्थान पर अवैध पाया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!