RSS पथ संचलन को लेकर तनाव, दो समुदाय आमने-सामने, SP-कलेक्टर के छूटे पसीने!

Baran Controversy: बारां जिले में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मांगरोल रोड स्थित प्यारेराम जी के मंदिर से पथ संचलन निकाले के दौरान बवाल हो गया.

RSS पथ संचलन को लेकर तनाव, दो समुदाय आमने-सामने, SP-कलेक्टर के छूटे पसीने!
Image Credit: Baran ControversySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran Controversy: राजस्थान के बारां जिले में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मांगरोल रोड स्थित प्यारेराम जी के मंदिर से पथ संचलन निकाला जाना था, जिसका मार्ग भी तय था और प्रशासन से अनुमति भी ली हुई थी.

मगर अचानक से समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथ संचलन तय मार्ग से नहीं निकलने देने व पथ संचलन रोके जाने की सूचना के बाद शहर में बवाल मच गया. आनन फानन में हिन्दू संगठनों के लोग अंजुमन चौराहे पर एकत्रित हो गए और पथ संचलन को निर्धारित मार्ग से निकालने पर अड़ गए. वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज के लोग भी भारी संख्या में एकत्रित हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

दो पक्षों में टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व एसपी अभिषेक अंडासु भी ढाई घंटे तक मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे. इस दौरान बीच-बीच में बारिश भी होती रही.

दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद परिवर्तित मार्ग से पथ संचलन निकालने पर सहमति बन गई और प्रशासन ने पथ संचलन को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया. मगर इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद के पास एक बार फिर से पथ संचलन को रोक दिया. इस दौरान कलेक्टर व एसपी पथ संचलन के साथ ही मौजूद रहे.

काफी समझाइश के बाद भी जब उपद्रवी नहीं माने, तो मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा और तब जाकर पथ संचलन आगे बढ़ा. उसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से पथ संचलन अपने निर्धारित मार्ग से निकाला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBaran Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More