पेशी पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट, हत्या के मामले में चार भाई गिरफ्तार

Baran Murder: बारां में जमीनी विवाद ने ली मां-बेटे की जान! अटरू रोड पर कार से कुचलकर हत्या, कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी, मुख्य आरोपियों की तलाश तेज.

पेशी पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट, हत्या के मामले में चार भाई गिरफ्तार
Image Credit: Baran Murder:Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News: राजस्थान के बारां जिले में कोटड़ी गांव के एक मां-बेटे की कोर्ट में तारीख पेशी के लिए जाते समय कार से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज मामले में बारां पुलिस ने चार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या वर्षों पुराने जमीन विवाद के चलते रची गई साजिश का हिस्सा थी.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि कोटड़ी निवासी संजय और उनकी मां रुक्मणीबाई तारीख पेशी के लिए बारां अदालत जा रहे थे. इस दौरान एनएच-27 पर भूल भुलैया चौराहे के पास एक कार चालक ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और एएसपी राजेश चौधरी, डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत और कोतवाली सीआई योगेश चौहान की अगुआई में एक विशेष टीम गठित की.

Add Zee News as a Preferred Source

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश
जांच में पता चला कि हत्या के पीछे कोटड़ी निवासी रामकुंवार और कजोड़मल के परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही जमीन की रंजिश थी. दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं. पुलिस ने चार सगे भाइयों को हिरासत में लिया, जिनमें से एक आरोपी पुरुषोत्तम की तबीयत हिरासत के दौरान बिगड़ गई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या की साजिश के पूरे तार जोड़े जा सकें. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. यह मामला एक बार फिर पुरानी रंजिशों के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More