Baran News: राजस्थान के बारां जिले में दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है. दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोना जैन ने बताया कि जिले में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण सहित इस्लामिक जिहादी गतिविधियों में लिप्त प्रतिबन्धित संगठनों द्वारा गलत काम किए जा रहे हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: दुर्गा वाहिनी की सदस्याओ ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन देते हुए जिले के माथना गांव में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण समेत इस्लामिक जिहादी गतिविधियों में लिप्त प्रतिबन्धित संगठनों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा हिन्दू समाज की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं, बच्चों का अपहरण देह शोषण करके परिवारजनों पर आत्महत्या करने को मजबूर करने की घटना का कड़ा विरोध जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओ की जिले में पुनरावृती ना हो इसकी मांग की गई.
दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मोना जैन ने बताया कि जिले में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण सहित इस्लामिक जिहादी गतिविधियों में लिप्त प्रतिबन्धित संगठनों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा हिन्दू समाज की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों पर अत्याचार किया जा रहा है.
बीते दिनों जिले के माथना गांव में गत वर्षों से हिन्दू समाज की अनुसूचित जनजाति की नाबालिग बालिकाओं को उसी गांव के इस्लामिक जेहादी सोहेल व अन्य लोगों द्वारा लव जिहाद में फंसाकर बलात्कार, ब्लैकमेल किया जा रहा था, विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
20 जून 2025 को रात्रि में बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होते ही सोहेल द्वारा प्रातः 5:00 बजे मां के पास सो रही बालिका का अपहरण कर लिया गया, मां के विरोध करने पर उसे मोबाईल में बेटी और अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो विडियो दिखाए और वायरल करके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, इस घटनाक्रम को उसकी मां सहन नहीं कर पायी और उसने आत्महत्या कर ली.
पढ़ें बारां की एक और खबर
Baran News: बारिश के कहर से परेशान हुए लोग, कई क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात
बारां ले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. प्रमुख नदियां और तालाब उफान पर हैं, वहीं कई नाले ओवरफ्लो होने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.
अचानक सूचना मिली कि ग्राम पंचायत ख्यावदा की सीमा पर स्थित ग्राम पीतामपुरा व रामपुरा के मध्य चारागाह भूमि पर रुके हुए पाली, ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों से आए भेड़पालक पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के टापू में फंस गए हैं. तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया.