&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: बारां का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलवाड़ा का एक आदिवासी अंचल का विद्यालय है, जहां बारिश के दिनों में विद्यालय परिसर और भवन में पानी भर जाता है और स्कूल भवन की छत टपकने लगती है, ऐसे में बच्चे डर के साए में पढ़ने को मजबूर हो जाते हैं और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी हादसे का डर रहता है.
बीते कई सालों से विद्यालय भवन जर्जर हालत में है. हालांकि स्थानीय विधायक ललित मीणा के प्रयासों से इस बार स्कूल भवन के लिए साढ़े 4 करोड़ का बजट मिल गया है. विद्यालय के वर्तमान हालातों की बात करें तो बीती रात से हो रही बारिश के कारण केलवाड़ा कस्बे विद्यालय परिसर ने तालाब का रूप ले लिया है और विद्यालय भवन टापू बन गया है.
विद्यालय के कमरों में पानी भर गया है, अधिकांश कमरों की छत क्षतिग्रस्त हो गई है छतों की पट्टी टूट गई है. विद्यालय प्रबन्धन समिति के द्वारा समय-समय पर उच्च अधिकारियों को स्थिति के बारे में अवगत करा रहा है. लेकिन परंतु हालात देखते ही देखते और भी बिगड़ रहे हैं. कई साल गुजर गए परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है. अब सवाल ये है कि विद्यालय भवन बनने में तो काफी समय लगेगा तब तक क्या बच्चों को डर के साए में पढ़ना पड़ेगा या फिर और कोई वैकल्पिक व्यवस्था शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा की जाएगी.
एक ओर जहां सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करने की बात करती है और शिक्षा का डिजिटलीकरण करने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में अटल डिजिटल लेब, डिजिटल क्लास रूम आदि बनाने की बात करती तो वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों और स्कूल भवनों की ये हालत है, बच्चों को डर के साए में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!