सांप के काटने से मां समेत बेटा-बेटी की मौत, एक साथ उठी अर्थियां तो मच गया हाहाकार

Baran News: राजस्थान में बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा में घर पर सो रहे मां, बेटा और बेटी की जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई, रक्षाबंधन के पर्व पर विवाहिता पिंकी अपने बेटे और बेटी के साथ राखी मनाने अपने पीहर आई थी.

सांप के काटने से मां समेत बेटा-बेटी की मौत, एक साथ उठी अर्थियां तो मच गया हाहाकार
Image Credit: baran news

Baran News: केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा में घर पर सो रहे मां, बेटा और बेटी की जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई, रक्षाबंधन के पर्व पर विवाहिता पिंकी अपने बेटे और बेटी के साथ राखी मनाने अपने पीहर आई थी.

बेटी के घर आने से परिवार बना खुशी का माहौल ग़म में बदल गया. आनन-फानन में मृतक पिंकी का पिता तीनों को केलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केलवाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

काटने वाले सांप का नाम "करैत" बताया जा रहा है. कॉमन करैत का डर लोगों को सताने लगा है. यह सांप कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है.न डसने की आवाज करता है. न कोई दर्द देता है. न ही शरीर पर काटने का निशान छोड़ता है. इसकी एक हल्की सी छुअन भी इंसान की जान ले सकती है. यही वजह है कि इस सांप को ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है.

आमतौर पर यह सांप खेतों, बस्तियों और घरों में देखा जाता है. कॉमन करैत भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में शामिल है. इसे लेकर सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह जब काटता है. तो इंसान को एहसास ही नहीं होता कि उसे कोई जहरीला सांप डस गया है.

न कोई दर्द, न जलन और न ही कोई गहरा घाव देता है. जब तक लक्षण नजर आने लगते हैं, तब तक जहर शरीर में फैल चुका होता है और कई मामलों में इंसान की मौत हो चुकी होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More