बारां में 70 से ज्यादा नरेगा मजदूर में फैला संक्रमण, शरीर पर उभरे फुंसी जैसे दाने

बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र के सारथल कस्बे की ग्राम पंचायत काल्पा जागीर में नरेगा मजदूरों के बीच अचानक संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया. मॉडल तालाब निर्माण कार्य में लगे करीब 70 मजदूरों के शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसे चखते उभर आए. 

बारां में 70 से ज्यादा नरेगा मजदूर में फैला संक्रमण, शरीर पर उभरे फुंसी जैसे दाने
Image Credit: Baran News

Baran News: राजस्थान के बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र के सारथल कस्बे की ग्राम पंचायत काल्पा जागीर में नरेगा मजदूरों के बीच अचानक संक्रमण फैल गया है. लगभग 70 मजदूरों के शरीर पर फुंसी जैसे चखते उभर आए हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है.

ये सभी मजदूर मॉडल तालाब के तहत काम कर रहे थे, जिसका काम 1 दिसंबर से शुरू हुआ था. मजदूरों ने शरीर में जलन की शिकायत की, जिसके बाद तुरंत चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग तुरंत सक्रिय हुआ. मंगलवार को एक टीम मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित मजदूरों की जांच की. उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गई. चार मजदूरों को बारां रेफर किया गया है.

तालाब स्थल से मिट्टी और पानी के सैंपल भी लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. ग्राम पंचायत का स्टाफ भी इस दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहा. छीपाबड़ौद पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने बताया कि मजदूरों की शिकायत के बाद विभाग को सूचित किया गया था.

चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नंदकिशोर वर्मा ने जानकारी दी कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का वास्तविक कारण पता चल पाएगा. फिलहाल सभी प्रभावित मजदूरों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

बता दें कि मनरेगा योजना गांव के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए शुरू की गई थी. योजना में प्रत्येक मजदूर को उसी के गांव में कम से कम 100 दिन का काम दिए जाने की गारंटी है.

वहीं, बारां के छबड़ा में रेलवे अंडरपास में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है. सिंचाई विभाग ने नहर के पानी को डायवर्ट कर दिया है, जिससे भूलोंन पंचायत के एक दर्जन गांवों के निवासियों को बड़ी राहत मिली है.

यह समस्या नहर का पानी अंडरपास में आने के कारण उत्पन्न हुई थी. जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल जाना पड़ता था. इसके साथ ही, वाहन चालक और पैदल राहगीर भी इस समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित थे. सिंचाई विभाग हरकत में आया.

विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीनदयाल नागर ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए नहर के पानी का मार्ग बदल दिया गया है. नागर ने आश्वस्त किया कि अब अंडरपास में किसी प्रकार की जलभराव की समस्या नहीं होगी. इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है, क्योंकि उन्हें अब आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More