Baran में हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस और गर्मी से मिली राहत

Baran Weather Update: राजस्थान के बारां में किसानों में खुशी का माहौल बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ की फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि बरसात का इंतजार लंबे समय से था अब कृषि कार्यों में तेजी आएगी.

Baran में हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस और गर्मी से मिली राहत
Image Credit: baran news

Baran News: बारां जिले में बुधवार सुबह से हो रही रुक रुककर बारिश के बाद गुरुवार सुबह से संपूर्ण जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है. करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है.

मौसम के बदले मिजाज से जहां आमजन ने चैन की सांस ली है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है. गर्मी से राहत ठंडी हवाओं का अहसास लगातार कई दिनों से लोग तपती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे. सुबह से हुई झमाझम बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया और वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना बना दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

किसानों में खुशी का माहौल बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ की फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि बरसात का इंतजार लंबे समय से था अब कृषि कार्यों में तेजी आएगी.


बता दें कि राजस्थान में मानसून का कमबैक हो चुका है. आज 21 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में छाए काले बदरा ताबड़तोड़ बरसने वाले हैं. मरुधरा में मानसून के भयंकर तरीके से एक्टिव होने के चलते कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार 21 अगस्त को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है. मानसून के भयंकर कमबैक की वजह से राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी गई है.

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, आज मरुधरा के जयपुर, जयपुर शहर, अजमेर और नागौर समेत आसपास के जिलों में बादल बेतहाशा बरस सकते हैं. इन जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियां भी देखी जाएंगी. तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है.


अन्य जिलों दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बारां, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान तेज सतही हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Baran Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More