Baran News: बारां जिले के अंता क्षेत्र में बारिश के बाद हिरणों पर मंडरा रहा खतरा! कुत्तों के हमले से बचाव के लिए वन विभाग को तत्काल कदम उठाने होंगे.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Baran News: बारां जिले के अंता क्षेत्र में बारिश के बाद हिरणों पर खतरा बढ़ गया है. खेतों में कीचड़ और पानी भर जाने के कारण हिरण फंस गए हैं, और कुत्तों के झुंड ने उनका शिकार करना शुरू कर दिया है. इससे हिरणों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और वन विभाग को इनकी सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है.
बारां जिले के अंता क्षेत्र में बारिश के साथ ही हिरणों पर मौत के बादल मंडराने शुरू हो गए हे, खेतों में कीचड़ हो जाने के कारण कुत्तों के झुण्डो ने इनका शिकार करना शुरू कर दिया.
बता दें कि यहां सौरसन अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण सैकड़ों की तादाद में हिरणों की भरमार हे जो क्षेत्र में चारों तरफ फैले हुए हे ऐसे में बारिश के मौसम में खेतों में कीचड़ हो जाने से कुत्तों द्वारा इनका शिकार करना शुरू कर दिया गया हे. शुक्रवार की सौरखंड में कुत्तों द्वारा एक हिरण को अपना शिकार बनाया गया, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की मदद से जख्मी हुए हिरण को बचा लिया गया.
इसके बाद में ग्रामीणों द्वारा पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल हिरण का उपचार किया गया साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया. दूसरी ओर क्षेत्र में पनप रहे सैकड़ों की तादाद में हिरण किसानों की फसलों को चौपट करते हे इसके बावजूद भी किसान हिरणों से प्यार करते हुए उनकी रक्षा करते हे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!