Baran में CBEO और BJP नेताओं में हॉट टॉक, 'स्कूल हमारी संस्था की संपत्ति है देख लेंगे इससे आपको क्या मतलब?'

Baran News: राजस्थान में बारां जिले के किशनगंज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल सामग्री लाने वाले वाहन ने खेल मैदान खराब कर दिया. शिकायत करने पर सीबीईओ देवेंद्र सिंह के असंवेदनशील रवैए से भाजपा महामंत्री मनीष नागर सहित स्थानीय नेता और खेलप्रेमी नाराज हो गए. उन्होंने सीबीईओ कार्यालय का घेराव कर कड़ी आपत्ति जताई. बाद में सीबीईओ ने माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ

Baran में CBEO और BJP नेताओं में हॉट टॉक, 'स्कूल हमारी संस्था की संपत्ति है देख लेंगे इससे आपको क्या मतलब?'
Image Credit: baran news

Baran News: बारां जिले में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगंज में स्कूल सामग्री लेकर आया वाहन द्वारा स्कूल के अंदर खेल मैदान को खराब कर दिया. इस मामले को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष नागर एडवोकेट स्कूल में पहुंचे और इसकी जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनगंज देवेंद्र सिंह को दी गई तो उनके द्वारा यह कहा गया कि स्कूल हमारी संस्था की संपत्ति है देख लेंगे इससे आपको क्या मतलब?

सीबीईओ के उक्त रवैए से नाराज हुए भाजपा महामंत्री मनीष नागर कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता नाथूलाल नागर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीज नाजा, उपसरपंच अजय चौधरी सहित कई खेल प्रेमी स्कूल में पहुंचकर स्थिति देखकर नाराजगी जताई.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही पंचायत समिति में स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया और वहां मौजूद सीबीईओ देवेंद्र सिंह को अभद्र भाषा पर जमकर फटकार लगाई. बाद में सीबीईओ के द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ.

पढ़ें बारां की एक और खबर
Baran में हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस और गर्मी से मिली राहत
Baran News: बारां जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है. करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है.


मौसम के बदले मिजाज से जहां आमजन ने चैन की सांस ली है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है. गर्मी से राहत ठंडी हवाओं का अहसास लगातार कई दिनों से लोग तपती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे. सुबह से हुई झमाझम बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया और वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना बना दिया.

किसानों में खुशी का माहौल बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ की फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि बरसात का इंतजार लंबे समय से था अब कृषि कार्यों में तेजी आएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Baran Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.