&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran Teacher Salary Scam: राजस्थान के बारां जिले में एक शिक्षक दंपति 25 वर्ष से बिना स्कूल गए ही वेतन ले रहा था, जिसका अब पर्दाफाश हुआ है. पर्दाफाश होने के बाद सरकार अब इस शिक्षक दंपति से कुल 9 करोड़ 31 लाख 50 हजार 373 रुपये की वसूली करने की तैयारी कर रही है.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर विभाग ने दंपति को अंतिम सार्वजनिक नोटिस दिया है. नोटिस के बावजूद वे अगर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति नीलाम करने की कार्रवाई हो सकती है. बारां शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल के अनुसार दंपति को तलाशा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार दंपति विष्णु गर्ग और उनकी पत्नी मंजू गर्ग पिछले 25 साल से बारां के राजपुरा प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं. दंपति पिछले 20 साल से खुद के स्थान पर तीन डमी शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके दंपति ने खुद के स्थान पर 15-15 हजार रुपये में तीन डमी शिक्षक रखे थे.
ये तीनों शिक्षक दंपति के स्थान पर स्कूल में पढ़ा रहे थे. तीनों बेरोजगार थे, इसलिए डमी शिक्षक के रूप में पढ़ाने को तैयार हो गए. जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर बारां सदर पुलिस थाने में दंपति और तीनों शिक्षकों के खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज हुआ था. पुलिस में मामला दर्ज होते ही दंपति फरार हो गए.
पुलिस उनकी तलाश कर रही है. एक साल में शिक्षा विभाग ने दंपति के घर कई नोटिस भेजे, लेकिन वे नहीं मिले. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी को वेतन के रूप में डेढ़ लाख रुपये सरकार से पिछले साल के अंत तक मिल रहे थे.
बाद में वेतन रोक दिया गया था. शिक्षा विभाग के अनुसार पति विष्णु से चार करोड़ 92 लाख 69 हजार 146 रुपये एवं पत्नी मंजू गर्ग से 4 करोड़ 38 लाख 81 हजार 227 रुपये की वसूली होनी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBaran Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!