Baran News: राजस्थान में कोटा जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले के मांगरोल रोड, समसपुर चौराहे पर अचानक चेकिंग की. इस दौरान राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, खंड बारां में पदस्थापित अधीशाषी अभियंता अंकित शर्मा और रविकांत मीणा से कुल ₹1.41 लाख नकद बरामद किए गए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां जिले के मांगरोल रोड, समसपुर चौराहे पर अचानक चेकिंग की. इस दौरान राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, खंड बारां में पदस्थापित अधीशाषी अभियंता अंकित शर्मा (34) और रविकांत मीणा (30) से कुल ₹1.41 लाख नकद बरामद किए गए.
अंकित शर्मा के बैग से सफेद थैली में 500-500 के नोटों की 2 गड्डियां (₹50,000-₹50,000), एक गड्डी (₹40,000) और जेब से ₹1,075 बरामद हुए. रविकांत मीणा की जेब से ₹1,100 नकद मिले.इसके अलावा दोनों के बैग से इंचटेप, माप पुस्तिकाएं और एक पत्रावली भी जब्त की गई.
क्या कहना है पुलिस का
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद की गई राशि और सामग्री को लेकर दोनों अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. प्रथम दृष्टया यह राशि भ्रष्ट आचरण से अर्जित प्रतीत हो रही है. दोनों से पूछताछ जारी है. एसीबी मामले की गहन जांच कर रही है.
पढ़ें बारां की एक और खबर
केलवाड़ा क्षेत्र में वायरल बुखार ने मचाया कहर, प्रतिदिन आ रहे 400 से 500 मरीज
Baran News: राजस्थान के बारां जिले में केलवाड़ा क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से वायरल बुखार ने कहर मचा रखा है. वायरल बुखार के सैकड़ों केस पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. बात करें उप जिला अस्पताल केलवाड़ा की तो प्रत्येक दिन केवल वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं. अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं.
उप जिला अस्पताल केलवाड़ा हालांकि कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है, फिर भी यहां पर तैनात डॉक्टर बेहतरीन सुविधाएं आने वाले मरीजों को दे रहे हैं. आदिवासी क्षेत्र के खंडेला नाहरगढ़, भंवरगढ़, समरानिया, शाहाबाद, कस्बाथाना, देवरी, घट्टी में अस्पताल संचालित है फिर भी मरीज छोटी सी छोटी बीमारी के लिए भी केलवाड़ा अस्पताल में आ रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Baran Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!