भाया ने शुभ मुहूर्त में किया नामांकन, अब 15 को रंधावा-डोटासरा और जूली करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Anta By-election: अंता सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रमोद जैन भाया की ओर से कल अपना नामांकन पत्र भर दिया गया है.

भाया ने शुभ मुहूर्त में किया नामांकन, अब 15 को रंधावा-डोटासरा और जूली करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Image Credit: Anta By-election

Anta By-election: राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रमोद जैन भाया की ओर से कल अपना नामांकन पत्र भर दिया गया है. बताया जा रहा है कि शुभ मुहूर्त के अनुसार प्रमोद जैन भाया ने कल अपना नामांकन भरा था.

मुहूर्त को देखकर भाया ने बिना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नामांकन दाखिला कर तो दिया, लेकिन 15 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से बड़ी रैली का अंता में आयोजन किया जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के नेता कल अंता रैली में शामिल होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि नामांकन रैली अलग बात होती है, नामांकन दाखिला करना अलग बात होती है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने मुहूर्त के हिसाब से नामांकन भर दिया है. पार्टी की ओर से उनको प्रत्याशी घोषित किया गया है ये कोई नई बात नहीं है, मुहूर्त के हिसाब से सभी लोग भरते हैं.

बीजेपी पर तंज कसते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी ने तो अभी किसी को प्रत्याशी ही नहीं बनाया है, वो कैसे भरेंगे. कल नामांकन रैली है हम सब लोग वहां पर जाएंगे और हम जीतेंगे.

बता दें कि अंता विधानसभा उप चुनाव के लिए 21 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिनकी 23 अक्टूबर को संमिक्षा की जाएगी और 27 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे. जिसके बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. वहीं 11 नवंबर को मतदान होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBaran Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.