Rajasthan Crime News: मां और प्रेमी ने 10 साल की मासूम को मारा, शव 300 किमी दूर अलमारी में छिपाया! सड़ने के बाद लाश से आ रही बदबू ने खोली पोल…
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बच्ची की मां रोशन बाई और उसके प्रेमी महावीर बैरवा को गिरफ्तार किया है. दोनों के कारनामे जान कर कोई हैरान है. पढ़ें पूरी खबर वो भी विस्तार से...
इसलिए बच्ची को उतारा था मौत के घाट
मुहाना पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने शराब के लिए पैसों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बारां जिले के जेतपुरा गांव में एक अलमारी में छिपा दिया. पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी शराब के आदी हैं और जयपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे.
शराब को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि महावीर और रोशन बाई के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान रोशन बाई ने अपने प्रेमी महावीर को शांत करने के लिए अपनी 10 साल की बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे बारां जिले के जेतपुरा गांव में एक अलमारी में छिपा दिया.
इशिका की चीखें और रोने की आवाज से महावीर और भी ज्यादा आक्रोशित हो गया, और गुस्से में उसने इशिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बारां जिले के जेतपुरा गांव में ले जाकर एक अलमारी में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चले.
मृतक इशिका की मां रोशन बाई पिछले 7 महीने से अपने प्रेमी महावीर बैरवा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और दोनों सांगानेर के रामपुरा रोड पर अनिता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे. रोशन बाई की पहले पति रविंद्र बैरवा से दो बेटियां थीं, जिनमें से एक को उसने अपने पहले पति के पास छोड़ दिया था और दूसरी बेटी इशिका को अपने साथ रखा हुआ था.
मुहाना थानाधिकारी गुरभुपेन्द्र सिंह ने बताया कि महावीर बैरवा को इशिका से द्वेष था क्योंकि वह रोशन बाई के पहले पति की बेटी थी. महावीर की अपनी पहली पत्नी से भी एक बेटा था, जो उसी घर में रहता था. इशिका की देखभाल और घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे. इन झगड़ों से तंग आकर महावीर और रोशन बाई ने मिलकर इशिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!