संविधान बचाओ रैली के तहत 23 जून को कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Rajasthan Politics: बारां जिले में संविधान बचाओ रैली के तहत आगामी 23 जून को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन होगा. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण मीणा व पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने दी.

संविधान बचाओ रैली के तहत 23 जून को कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Rajasthan Politics: राजस्थान के बारां जिले में संविधान बचाओ रैली के तहत आगामी 23 जून को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे.

यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण मीणा व पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने दी. इस दौरान छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश जैन, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शिवशंकर यादव, शहर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज भी मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि बारां जिले में राजनीतिक द्वेषतावश पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भैया समेत कई जिम्मेदार कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में आकर झूठे मुकदमे दर्ज कर जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खुलेआम अपराध एवं गुंडागर्दी चल रही है.

उन्होंने एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि 23 जून को पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत सभी कांग्रेस नेता मंच पर रहेंगे. दम है तो एसपी गिरफ्तार करके दिखाए. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने पर भाजपा तुली हुई है.

देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आगामी 23 जून को जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- LAXMI CHAND NAGAR

ये भी पढ़ें-

Trending news