700KM दूर बैठे प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के गेट पर जड़ दिया ताला

Rajasthan News: बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र के खटका सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. स्कूल के प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा 700 किलोमीटर दूर गंगानगर में घर बैठे ऑनलाइन अटेंडेंस लगाकर स्कूल चला रहे हैं. महीनों से स्कूल में गायब रहने वाले प्रिंसिपल ने सभी 7 शिक्षकों को APO (Absent Without Permission) कर दिया है. प्रधानाचार्य की इस मनमानी से तंग आकर नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और खटका-निवाड़ी रोड पर जाम लगा दिया.

700KM दूर बैठे प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के गेट पर जड़ दिया ताला
Image Credit: Rajasthan News:

Baran News: ​बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खटका में आज सुबह उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए. वहीं नाराज छात्रों ने खटका -निवाडी रोड पर जाम लगाया दिया है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका के सात शिक्षकों को एक साथ एपीओ किए जाने से जुड़ा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है.

​ राजकीय विद्यालय खटका के प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा पिछले कई महीनों से स्कूल से नदारद हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाचार्य श्रीगंगानगर में बैठकर ही स्कूल का संचालन करने की कोशिश कर रहे हैं. विवाद तब गहरा गया जब प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन माध्यम से स्कूल के सभी सात शिक्षकों को एपीओ कर दिया. जैसे ही यह खबर छात्रों और ग्रामीणों तक पहुँची, उनका गुस्सा फूट पड़ा. बच्चों का कहना है कि एक तरफ प्रधानाचार्य खुद महीनों से स्कूल नहीं आ रहे, और दूसरी तरफ जो शिक्षक उन्हें पढ़ा रहे थे, उन्हें भी पदमुक्त कर दिया गया. ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

​सुबह स्कूल खुलते ही छात्र-छात्राओं ने गेट पर ताला लगा दिया और बाहर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. ​छात्रों की मुख्य है की ​सभी सात शिक्षकों का एपीओ आदेश तुरंत निरस्त किया जाए. ​लापरवाह प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो. ​स्कूल में नियमित शैक्षणिक माहौल बहाल किया जाए.


​स्कूल पर ताला लगने और बच्चों के धरने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं. ​छात्रों का कहना है की जब गुरुजी ही नहीं रहेंगे तो हम पढ़ेंगे किससे, प्रिंसिपल साहब खुद आते नहीं और पढ़ाने वालों को हटा दिया. हम तब तक ताला नहीं खोलेंगे जब तक न्याय नहीं मिलता.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!



ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author