केलवाड़ा क्षेत्र में वायरल बुखार ने मचाया कहर, प्रतिदिन आ रहे 400 से 500 मरीज

Baran News: राजस्थान के बारां जिले में केलवाड़ा क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से वायरल बुखार ने कहर मचा रखा है. वायरल बुखार के सैकड़ों केस पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.

केलवाड़ा क्षेत्र में वायरल बुखार ने मचाया कहर, प्रतिदिन आ रहे 400 से 500 मरीज
Image Credit: Baran News

Baran News: राजस्थान के बारां जिले में केलवाड़ा क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से वायरल बुखार ने कहर मचा रखा है. वायरल बुखार के सैकड़ों केस पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. बात करें उप जिला अस्पताल केलवाड़ा की तो प्रत्येक दिन केवल वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं. अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं.

उप जिला अस्पताल केलवाड़ा हालांकि कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है, फिर भी यहां पर तैनात डॉक्टर बेहतरीन सुविधाएं आने वाले मरीजों को दे रहे हैं. आदिवासी क्षेत्र के खंडेला नाहरगढ़, भंवरगढ़, समरानिया, शाहाबाद, कस्बाथाना, देवरी, घट्टी में अस्पताल संचालित है फिर भी मरीज छोटी सी छोटी बीमारी के लिए भी केलवाड़ा अस्पताल में आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राजेश राजावत ने बताया कि हमारे द्वारा आने वाले मरीजों को उचित परामर्श के साथ उनका उचित इलाज भी किया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से खाली चल रहा है, जिसे नहीं भरा गया है. स्त्री रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नहीं होने से परेशानी आ रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बारां जिले की अंता क्षेत्र की आशा सहयोगनियों द्वारा बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय बारां पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन का मुख्य कारण रूटीन गतिविधियों के भुगतान में हो रहा भेदभाव रहा. जिले की अन्य आशा सहयोगनियों को जहां अप्रैल 2019 से प्रतिमाह 1500 रुपये भुगतान किया जा रहा है. वहीं अंता क्षेत्र की आशा सहयोगनियों को अब भी मात्र 1200 रुपये मिल रहे हैं. आशा सहयोगनियों ने आरोप लगाया कि यह भेदभावपूर्ण व्यवहार उनके साथ अन्याय है.

उन्होंने कहा कि वे भी अन्य क्षेत्रों की तरह सभी स्वास्थ्य सेवाओं और रूटीन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, फिर भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं दिया जा रहा. आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनका भुगतान 1500 रुपये नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी. इस दौरान सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.