पानी के टैंकर की चपेट में आए मजदूर की मौत, प्रदर्शन कर परिजनों ने रखी तीन मांगे

Balotra News: बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर की चपेट में आकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.

पानी के टैंकर की चपेट में आए मजदूर की मौत, प्रदर्शन कर परिजनों ने रखी तीन मांगे
Image Credit: Balotra NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Balotra News: राजस्थान में बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर की चपेट में आकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान जसोल निवासी नरपत सिंह के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. हादसे के बाद जैसे ही शव को बालोतरा के राजकीय नाहटा हॉस्पिटल लाया गया, वहां मृतक के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया. धरने के दौरान परिजनों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं. मृतक के परिजनों को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई.

धरना करीब 8 घंटे तक चला. मौके पर स्थिति को शांत करने के लिए लगभग रात 10:30 बजे बालोतरा डीएसपी सुशील मान, तहसीलदार गोपी, किशन पालीवाल सहित अन्य आला अधिकारी धरना स्थल पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की और उनकी मांगों पर सहमति जताई.

प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी और धरना समाप्त कर दिया गया. इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More