Trending Photos

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने रिफाइनरी में चोरी करने वाले शातिर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि आरएच सिक्योरिटी साइड इंचार्ज रणछोड़ सिंह ने पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर बताया कि रिफाइनरी के अंदर एसपीटी दो सिक्योरिटी पेट्रोलियम टीम गश्त कर रही थी.
इसी दौरान गैस प्लांट के पास कच्चे रास्ते पर सुबह तकरीबन 4:00 बजे एक ट्रैक्टर दिखाई दिया. एचपीटी गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर तेज गति से भागने का लगा, जिसका पीछा करने पर ट्रेक्टर टोली के अंदर बैठे पांच आदमी एक-एक करके कूद कर झाड़ियां में भाग गए.
ट्रैक्टर चालक भी चलते ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया. टोली के अंदर लगभग 10 क्विंटल तांबे की तार भरी हुई थी. पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट के आधार पर पचपदरा पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की गई. रिफाइनरी प्रोजेक्ट में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया और तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी कवंराराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल निवासी आडेल को पूर्व में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया गया, जिसमें अन्य आरोपी फराह चले थे.
इस पर पुलिस ने जितेंद्र चौधरी पुत्र ताराराम जाट निवासी रोहीली, थाना राम पुत्र देदाराम जाट निवासी रेबली पर्वत पुत्र खेराज राम जाट निवासी कपूरडी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पुलिस ने निशानदेह पर चोरी में प्रयुक्त बिजली की केबल कटने की हाइड्रोलिक कटर मशीन और चोरी की गई तांबे की केवल बरामद की गई.