&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में बन रही HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) का काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हो पर अब राज्य और केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. इस रिफाइनरी प्रोजेक्ट को समय पर शुरू कराने के लिए अब काम में तेजी लाई जा रही है.
रविवार को CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रोजेक्ट स्थल का दौरा कर सकते हैं, ताकि बचे हुए कार्यों की समीक्षा की जा सके और संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा सकें.
बाड़मेर के पचपदरा-बालोतरा क्षेत्र में बन रही यह रिफाइनरी सालाना 9 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) क्षमता की है. प्रोजेक्ट में बन रही ज्यादातर यूनिट्स का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, लेकिन SR यूनिट का कार्य केवल 68 प्रतिशत ही पूरा होने के कारण रिफाइनरी की शुरुआत में देरी हो रही है.
कुल मिलाकर प्रोजेक्ट का 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. शुरुआत में इसका उद्घाटन अगस्त 2025 तक तय किया गया था, लेकिन अब यह संभावना जताई जा रही है कि रिफाइनरी 2026 की शुरुआत में चालू हो सकेगी.
यह प्रोजेक्ट शुरू में 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित था, लेकिन अब तक 72 हजार करोड़ रुपये तक की लागत आधिकारिक रूप से दर्ज की गई है. अनुमान है कि देरी के चलते यह आंकड़ा लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBarmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!