राजस्थान की अदालत में तलाक की अर्जी वापस, आंखों में आंसू भरकर 2 साल बाद फिर मिले पति-पत्नी!

Barmer News: राजस्थान में बाड़मेर जिले की राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ऐसा फैसला हुआ, जिसने न सिर्फ कोर्ट परिसर को भावुक कर दिया बल्कि समाज को भी रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराया. समझाइश ने अपना असर दिखाया और दोनों के दिल फिर से एक-दूसरे के लिए पिघल गए.

राजस्थान की अदालत में तलाक की अर्जी वापस, आंखों में आंसू भरकर 2 साल बाद फिर मिले पति-पत्नी!
Image Credit: Barmer News

Barmer News: कहते हैं न, रिश्तों का धागा कितना भी कमजोर क्यों न हो, अगर चाह हो तो उसे फिर से जोड़ा जा सकता है. बाड़मेर से आई एक खबर ने यह साबित कर दिया है कि न्याय सिर्फ सजा देने या मामलों का निपटान करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह रिश्तों को जोड़ने और जीवन को नई दिशा देने की ताकत भी रखता है.

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ऐसा फैसला हुआ, जिसने न सिर्फ कोर्ट परिसर को भावुक कर दिया बल्कि समाज को भी रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराया.

Add Zee News as a Preferred Source


रिश्ते में खटास आई
दरअसल, बाड़मेर निवासी चंपालाल और धनवंती की शादी वर्ष 2013 में बड़े धूमधाम से हुई थी. शुरुआती वर्षों में सबकुछ ठीक चला लेकिन कुछ पारिवारिक विवादों ने धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास भर दी. हालात इतने बिगड़े कि दोनों अलग रहने लगे और दो साल पहले आपसी सहमति से तलाक की अर्जी भी अदालत में दाखिल कर दी.


फिर पिघले दिल
शनिवार को जब यह मामला लोक अदालत में पहुंचा तो अधिवक्ता गणेश कुमार मेघवाल ने दोनों पक्षों को बैठाकर लंबी बातचीत करवाई. समझाइश ने अपना असर दिखाया और दोनों के दिल फिर से एक-दूसरे के लिए पिघल गए.

अर्जी वापस लेने का फैसला कर लिया
भावुक माहौल के बीच चंपालाल और धनवंती ने तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला कर लिया और साथ मिलकर जीवन की नई शुरूआत करने का प्रण लिया. अदालत परिसर में ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने की सहमति जताई. इस नज़ारे को देखकर मौजूद हर कोई भावुक हो उठा. तालियों की गूंज और लोगों की मुस्कुराहट ने इस पल को और भी खास बना दिया.

इस फैसले से न सिर्फ एक घर टूटने से बचा बल्कि समाज को यह संदेश भी मिला कि बातचीत और धैर्य से हर विवाद का समाधान संभव है. एडवोकेट मेघवाल ने भी कहा कि यह मिसाल राष्ट्रीय लोक अदालत की सेंसिटिविटी को दर्शाती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Barmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More