&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर शहर के पास स्थित शंकर नगर इलाके में एक बार फिर भूखंड विवाद ने तूल पकड़ लिया. दो पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों ही जमीन पर अपना अधिकार जताने लगे. यह विवाद कोई नया नहीं है, बल्कि पूर्व में भी कई बार यहां तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है.
सोमवार को विवाद तब और बढ़ गया जब जेसीबी लेकर एक पक्ष का व्यक्ति मौके पर पहुंचा. इस दौरान दूसरी ओर से एक महिला ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और जेसीबी के सामने खड़ी होकर विरोध जताया. मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस दल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया.
पुलिस ने अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के विवाद लगातार देखने को मिल रहे हैं. जमीनों पर विवाद के पीछे सबसे बड़ा कारण नगर परिषद, जिला प्रशासन और शहरी सुधार न्यास (यूआईटी) की लापरवाही बताई जा रही है.
इन विभागों की अनदेखी का फायदा उठाकर भूमाफिया सक्रिय हो चुके हैं और करोड़ों रुपये की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं. यही वजह है कि आम नागरिकों से लेकर महिलाओं तक को जमीन बचाने के लिए विरोध की राह पकड़नी पड़ रही है.
लोग मानते हैं कि अगर समय रहते प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तो आने वाले दिनों में ऐसे विवाद और बढ़ सकते हैं. बाड़मेर शहर की बढ़ती आबादी और भूमि की मांग को देखते हुए सरकार और प्रशासन को ठोस कार्य योजना बनानी होगी, ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन को राहत मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBarmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!