&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी को लेकर जोरदार चर्चाएं चल रही हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को वापसी का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है. लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दो गुटों में बंट चुके हैं. एक पक्ष जैन की वापसी का खुलकर समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसका कड़ा विरोध कर रहा है.
बाड़मेर के कुछ स्थानीय नेता पिछले दो वर्षों से सार्वजनिक मंचों और पार्टी बैठकों में जैन के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं. विरोधी गुट का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर आलाकमान से इस वापसी का विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है. सोशल मीडिया पर आमजन के बीच भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है, जहां समर्थक और विरोधी अपनी-अपनी राय खुलकर रख रहे हैं.
अश्लील सीडी प्रकरण...
जैन की मुश्किलें 2023 में अश्लील सीडी और गैंग रेप के आरोपों से शुरू हुईं, जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. हालांकि, कोर्ट से उन्हें राहत मिल चुकी है, और जैन ने हमेशा इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया. फिर भी, स्थानीय स्तर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. समर्थकों का मानना है कि यह वापसी पार्टी को मजबूत करेगी, जबकि विरोधी इसे अनैतिक मानते हैं. बाड़मेर की सियासत में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और गर्माई रहने की संभावना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Barmer News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!